मदद सख्या : #185 - कच्चे मकानों में आग लगने पर मदद फाउंडेशन बना सहारा !
मदद सख्या : 185
परसो सुबह नागौर जिले के खींवसर तहसील के नैणाऊ गांव में रेंवत सिंह पिता भोजराज सिंह जो आर्थिक रूप से पिछड़े है।
उनके मकानों में आग लग गई जिससे उनके घर का संपूर्ण सम्मान व कच्चे मकान पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गए।
जब मदद फाउंडेशन को इस बारे में पता चला तो मदद फाउंडेशन की टीम ने तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार की मदद करने उनके गांव पहुंचा और मदद फाउंडेशन की तरफ से आज मदद स्वरूप ₹11000/- की राशि देखकर पीड़ित परिवार की मदद की गई।
मदद फाउंडेशन की तरफ से इस समय मनोहर सिंह दातिना, जगदीश सिंह चारण आदि उपस्थित रहे पीङित परिवार की तरफ से मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों का इस कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
Comments
Post a Comment